Breaking News

हापुड़ : चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी



हापुड़। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के निधन पर रालोद के कार्यकर्ताओं
के अलावा विभिन्न दलों व संगठनों ने दुःख व्यक्त किया है।
रालोद कार्यकर्ता यहां तहसील चौपले पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी
चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि
अर्पित की। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रो. अब्बास अली, युवा रालोद
जिलाध्यक्ष हेमंत मिश्रा, सोनी, संजीव आदि मौजूद थे।
इसके अलावा सासंद राजेंद्र अग्रवाल ने चौधरी अजित सिंह व पूर्व मंत्री
जयपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के
युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तेवतिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दो
मिनट का मौन रख, उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तेवतिया ने बताया कि कुछ दिन पहले ही समिति के
पदाधिकारियो ने साथ राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी अजित सिंह से उनके
बसंत कुंज स्थित निवास पर जाकर मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान उनसे
समाज मे तेजी से फैल रही कुरूतियो पर विचार विमर्श किया। आज चौधरी अजित
सिंह जी हमारे बीच नही रहे। उन्होंने अपने जीवन मे हमेशा ही किसानों,
गरीबों, पिछडो की लड़ाईयां लड़ी। उनका असमय जाना बहुत बड़ी क्षति है। जिसको
भरना असंभव है।

Related News

Leave a Comment

Previous Comments

Loading.....

No Previous Comments found.