लखनऊ, 08 मई 2021 (आईपीएन)। रक्षा मंत्री एवं सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि सुभाष जी ने खुद को एक मेहनती पर्यवेक्षक, विपुल लेखक और एक अद्भुत व्यक्तित्व के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान प्रदान किया। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान व भाषा शैली के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे।
No Previous Comments found.
Leave a Comment