Breaking News

हापुड़- भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा : वर्षा कौशिक



हापुड़-24 जुलाई
शनिवार को दिल्ली रोड प्रीत विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर महिला
मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.नीलम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम
महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशिक का भव्य स्वागत किया।
         जिला कार्यालय पर पश्चिम महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का हित केवल भाजपा में
सुरक्षित है। भाजपा महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। पश्चिम
क्षेत्र से जनपद हापुड़ के धौलाना से अल्पना चौहान उपाध्यक्ष व पूर्व नगर
पालिका परिषद अध्यक्ष मालती भारती सदस्य मनोनीत किया है।
       उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पार्टी
को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। इसलिए कार्यकर्ता पार्टी की
योजनाओं व नीतियों को घर-घर व जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना सिंह,मंत्री उदिता त्यागी,नीरु
शर्मा,कादंबनी शर्मा,सपना अग्रवाल,स्वाति गर्ग आदि उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment

Previous Comments

Loading.....

No Previous Comments found.