Breaking News

AKHILESH हुए नरम, बोले : हम अपने गठबंधन के साथियों को लेकर चलेंगे


सहारनपुर, 02 नवम्बर 2023 (आईपीएन )| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सहारनपुर में अपने गठबंधन को लेकर कुछ नरम दिखे| कहा कि भाजपा के एनडीए गठबंधन की सरकार ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को धोखा दिया। आज भाजपा की सरकार में पीडीए लोगों के साथ अन्याय हो रहा है उन्हें परेशान किया जा रहा है। सहारनपुर के देवबंद में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि हमारा गठबंधन भाजपा के एनडीए को हराएगा। हम अपने गठबंधन के साथियों को लेकर चलेंगे। अभी तक हमने जितने भी गठबंधन किये है हमारी कोशिश रही है कि गठबंधन का कोई साथी निराश न हो। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष और समाजवादी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है क्योंकि भाजपा जानती है कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़ी ताकत है। भाजपा सरकार मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार तथा समाजवादी पार्टी के अन्य विधायकों को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनकी आवाज को दबाना चाहती है। हमें जनता और न्यायालय पर भरोसा है। एक दिन न्याय जरूर मिलेगा। समाजवादी पार्टी मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार के साथ खड़ी है और पूरी मदद कर रही है। श्री यादव ने कहा कि देवबंद वह पवित्र स्थान है जिसने सदियों से अपनी संस्कृति और परम्पराओं को बचाया है। लोगों को शिक्षित और जागरूक किया। देवबंद के लोगों ने समाज को संदेश देने का काम किया। ऐसे पवित्र स्थान पर आकर हमेशा खुशी मिलती है। आजादी की लड़ाई में देवबंद का बड़ा योगदान रहा है। अखिलेश ने कहा कि यहां की जनता ने समाजवादियों की हमेशा मदद की। पिछले लोकसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी गठबंधन की जीत हुई थी। हमें अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं पर पूरा भरोसा है कि समाजवादी सिद्धांतों और गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारा को मजबूत करेंगे और समाजवादी पार्टी फिर जीत हासिल करेगी।

Related News

Leave a Comment

Previous Comments

Loading.....

No Previous Comments found.